ग्रेटर नोएडा

आज से नहीं बढ़ा यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स, जानें अब कब होगी फीस में बढ़ोतरी

Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स दरों को आज से बढ़ाए जाने की तैयारी थी। लेकिन, दरों पर टोल टैक्स वसूलने के लिए सोमवार देर रात तक आदेश जारी नहीं किया, जिससे बढ़ी टोल दर से कुछ दिनों तक वाहन चालकों को राहत मिलेगी-

Image

आज से नहीं बढ़ेगी यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स

Photo : PTI

Yamuna Expressway Toll Tax: नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स दरों को बढ़ाया गया है। जिसके अनुसार टोल दरों में वृद्धि को एक अक्टूबर से लागू किया जाना था,लेकिन, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दर से कुछ दिनों तक वाहन चालकों को राहत मिलेगी। दरअसल, यमुना विकास प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही जेपी इंफ्राटेक कंपनी को नई दरों पर टोल टैक्स वसूलने के लिए सोमवार देर रात तक आदेश जारी नहीं किया।

टोल दरों में 3.78% तक वृद्धि

यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने 26 सितंबर को हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 3.78% तक वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।, जिसके अनुसार सोमवार 12 से इसे लागू किया जाना था। जिसकी जानकारी युमना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक (CEO) डॉक्टर अरुणवीर सिंह के द्वारा दी गई थी। और गरुवार को हुई मीटिंग में टोल टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।ॉ

26 सितंबर को टोल टैक्स बढ़ाने को मंजूरी

टैक्स को लेकर युमना एक्सप्रेस का संचालन कर रही कंपनी पिछले कई सालों से टोल टैक्स बढ़ाने की डिमांड कर रही थी। लेकिन, कुछ कारणों की वजह से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी और पिछले 2 सालों लगातार इसे खारिज किया जा रहा था। लेकिन, 26 सितंबर को इसे टोल टैक्स बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई।

जानें नई टोल टैक्स दरें

  • दो और तीन पहिया वाहनों के लिए 2 रुपये 50 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2 रुपये 95 पैसे कर दिया गया है।
  • हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए 4 रुपये 15 पैसे से बढ़ाकर 4 रुपये से 60 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से नया टोल टैक्स लिया जाएगा।
  • बस और ट्रक के लिए अब 8 रुपये 45 रुपये से बढ़ाकर 9 रुपये 35 पैसे लिया जाएगा।
  • भारी वाहन औऱ मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 12 रुपये 90 पैसे प्रतिकिलोमीटर से बढ़ाकर 14 रुपये 25 पैसे कर दिया गया है।
  • विशाल आकार वाले वाहनों को लिए 16 रुपये 60 पैसे से बढ़ाकर 18 रुपये 35 पैसे कर दिया गया है।
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article