दिल्ली

आज से शुरू होगा सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दीपावली तक गड्ढा मुक्त होंगी दिल्ली की सड़कें

दिल्ली में आज से सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। आप सरकार ने दीपावली तक दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। जिसके सड़कों के निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके आधार पर अगले 2-3 दिनों में हर जगह रिपेयर का काम शुरू होगा।

Image

सरिता विहार फ्लाईओवर

Photo : Twitter

Delhi Sarita Vihar Flyover: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने यहां की सड़कों को दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। इसके लिए सीएम आतिशी के नेतृत्व में सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। आतिशी का कहना है कि यह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लगातार दूसरे दिन भी सड़कों का निरीक्षण किया। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने ईस्ट दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर सड़क निरीक्षण किया। इसके साथ ही, दिल्ली के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सरिता विहार मथुरा रोड के फ्लाईओवर पर भी 1 अक्टूबर से मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है।

दिल्ली की सीएम ने भाजपा पर लगाया आरोप

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में आज से सरिता विहार फ्लाईओवर का भी मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में काम नहीं करने देना चाहती है। दिल्ली में लोगों के काम न हों, इसके लिए आम आदमी पार्टी को परेशान किया जा रहा है।

2-3 दिनों में हर जगह शुरू होगा रिपेयर काम

सीएम आतिशी ने कहा, "भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी दिल्ली के लिए किए जा रहे कार्यों को रोकने की साजिश की है। लेकिन भाजपा की यह साजिश पूरी तरह से नाकाम है। केजरीवाल जेल से बाहर हैं और उनके नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी रुके हुए कार्यों को कराएगी। दिल्ली में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। कई जगह पाइप डालने के बाद सड़क रिपेयर नहीं हुई हैं। बरसात की वजह से भी सड़क टूटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस निरीक्षण के आधार पर आने वाले दो से तीन दिनों में हर जगह रिपेयर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरिता विहार के फ्लाईओवर की मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो रहा है।"

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सड़कों पर जाकर निरीक्षण को भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि जो गड्ढे 10 साल में हुए हैं वह कुछ दिनों में कैसे भर जाएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की नाकामी है।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article