Greater Noida G-20: भारत में जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम लखनऊ, आगरा, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होंगे, यह सम्मेलन अगस्त तक चलेंगे। यूपी में होंगे कुल 11 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, छह कार्यक्रम अकेले वाराणसी में आयोजित होंगे। आगरा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आगरा में पहला कार्यक्रम 11 और 12 फरवरी को होगा, जी-20 का डेलीगेशन आगरा में महिला सशक्तीकरण विषय पर होने वाले समिट में शामिल होगा। देश में जी-20 सम्मेल की 200 बैठकें आयोजित होंगी। दो बैठकें ग्रेटर नोएडा में भी हो सकती हैं। इसके लिए जेपी ग्रींस को चुना गया है।
ग्रेनो में जी-20 को लेकर तैयारियों में जुटा प्राधिकरण(फाइल फोटो)
जी-20 सम्मेलन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 363 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च कर सड़कों को चकाचक कराएगा। हाईवे पर स्ट्रीट लाइटों में तिरंगा बना हुआ दिखाई देगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और नोएडा की सड़कों पर फसाड लाइट लगेंगी।
