ग्रेटर नोएडा

Seema Haider Video: सीमा हैदर पांचवें बच्‍चे को देंगी जन्‍म, एडवोकेट एपी सिंह ने पूरी की गोद भराई की रस्म

Seema Haider baby shower ceremony: पाकिस्‍तान से आई सीमा हैदर पांचवें बच्‍चे की मां बनने वाली हैं, इस बीच सीमा हैदर की गोद भराई का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

सीमा हैदर पांचवें बच्‍चे को देंगी जन्‍म

KEY HIGHLIGHTS
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर जल्द ही एक नए बच्चे की मां बनने वाली हैं
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई की रस्म संपन्न हुई
सीमा हैदर पब-जी गेम के जरिए सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं

Seema Haider baby shower ceremony video: पाकिस्‍तान से आई सीमा हैदर पांचवें बच्‍चे की मां (Seema Haider pregnancy) बनने वाली हैं, इस बीच सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। एडवोकेट एपी सिंह के परिवार ने मायका पक्ष बनकर सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म को पूरा किया, गर्भावस्था के नौवें महीने में प्रवेश करने पर हुई गोद भराई की रस्म, एडवोकेट एपी सिंह सीमा और उसके बच्चों के लिए कपड़े, गिफ्ट और फल, मिठाई के साथ सचिन मीणा के घर पहुंचे।

गौर हो कि पाकिस्तान से भारत आई जल्द ही एक नए बच्चे की मां बनने वाली हैं। रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई की रस्म संपन्न हुई । इस खास मौके पर सीमा के वकील और मुंह बोले भाई एडवोकेट एपी सिंह अपनी माता के साथ विशेष रूप से पहुंचे।

आसपास की महिलाओं ने परंपरागत गीत गाकर और पूरे विधि विधान के साथ पूरा करवायी गोद भराई की रस्म, गर्भावस्था के 9वें महीने पर प्रवेश पर सीमा हैदर की हुई गोद भराई की रस्म, सीमा बोली 'यह सनातन धर्म की संस्कृति' है।

सीमा हैदर ने बताया कि उनके चार बच्चे पहले से हैं

कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बनाया। सीमा हैदर ने बताया कि उनके चार बच्चे पहले से हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब उनकी गोद भराई की रस्म मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म की संस्कृति है। सीमा ने एपी सिंह और उनकी माता का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोद भराई की रस्म मायके की तरफ से होती है। एपी सिंह परिवार ने उन्हें इस दौरान पूरा सम्मान दिया।

सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं

गौरतलब है कि सीमा हैदर पब-जी गेम के जरिए सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं। उन्होंने पूरे देश की तरफ से सीमा और उनके परिवार को बधाई दी। साथ ही आने वाले बच्चे के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article