Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर में इस तारीख तक धारा 144 लागू, ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, इस वजह से लिया गया निर्णय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 07:41 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर में प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू कर दी गई है। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। शहर में जुलूस निकालने और तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर के आवाज की तीव्रता नियमानुसार ही रहेगी। यह सारे नियम गौतमबुद्धनगर में 28 फरवरी तक लागू रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 28 फरवरी तक पूरे जिले में लागू रहेगी धारा 144
  • आगामी वेलेंटाइन डे और त्योहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला
  • जुलूस और अन्य आयोजनों पर लाउडस्पीकर से आवाज की तीव्रता नियामानुसार होगी


Gautam Budh Nagar Administration: नोएडा में वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। इसके बाद 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। शांति व्यवस्था, सौहार्द बनाए रखने के लिए और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नोएडा में 28 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इस धारा को तत्काल प्रभाव में लाया जा रहा है।

Greater Noida News

गौतमबुद्धनगर में 28 फरवरी तक प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, धारा 144 लागू होने के साथ गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त के बिना पहले से अनुमति लिए 5 या उससे अधिक व्यक्तियों की ओर से किसी प्रकार का जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही 5 से अधिक लोग ग्रुप में घूम भी नहीं सकते है। गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने कानून का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

End of Feed