दूसरे नोएडा एक्सप्रेसवे को मिली हरी झंडी, यमुना के किनारे-किनारे मारेंगे फर्राटा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए एक और एक्सप्रेसवे बनाए जाने की सहमति मिल गई है। यह नया एक्सप्रेसवे यमुना नदी के किनारे-किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए NHAI से बात की जा रही है। अगर NHAI इसे बनाने से इनकार करता है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए साथ आ सकते हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए अभी एक एक्सप्रेसवे मौजूद है। इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-एनसीआर की गाड़ियां फर्राटा भरती हैं। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन और जेवर की तरफ जाने के लिए नोएडा और दिल्लीवासियों के लिए यह सबसे अच्छा रास्ता है। अब खुशखबरी ये है कि ऐसा ही एक और एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में इस दूसरे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बोर्ड बैठक में इसकी आवश्यकता, डिजाइन और अलाइनमेंट पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद यह मंजूरी मिली।

Greater Noida Expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बनेगा एक और एक्सप्रेसवे

इस दूसरे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को लेकर दो कार्ययोजनाओं पर विचार हो रहा है। इसमें से एक तो यह है कि कालिंदी कुंज के पास ओखला बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे तक जमीन पर 8 लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाए। यमुना के किनारे-किनारे 6 लेन के एलिवेटेड रोड पर भी विचार किया जा रहा है।

End of Feed