ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 15 गाड़ियां

Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में कूलर बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग ने आसपास की कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की 15 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

Image

कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

Fire in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कूलर बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन तब तक आसपास की दो कंपनियां भी आग की चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फैक्टरी के पिछले हिस्से में लगी आग

यह घटना ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर-सुथ्याना रोड पर हुई। कूलर बनाने वाली यह कंपनी दादरी निवासी अजय कुमार गर्ग की है। सोमवार दोपहर इस फैक्टरी के पिछले हिस्सों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देखकर आसपास की कंपनियों की गाड़ियों को भी बुलाया गया। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे।

आग में किसी के फंसने की सूचना नहीं

यह आग इतनी भीषण थी कि आसपास को फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आसपास की कंपनियों मालिक सामान और मजदूरों को बाहर निकलने लगे। साथ ही आग से बचाव के लिए पानी का छिड़काव करने लगे। पुलिस के अनुसार आग में किसी के फंसने की कोई सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की वजह बताई जा रही है। आग पर काबू पाने में 15 से अधिक गाड़ियां जुटी हुई हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article