ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण का एक्सीडेंट को निमंत्रण; चार मूर्ति के पास पांव पसारे बैठे 'यमराज'; देखें Video

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति के पास इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लेकिन जिस तरह से यह काम हो रहा है, वह खुलेआम मौत को न्योता देता प्रतीत हो रहा है। यहां डिवाइडर को तोड़ने के बाद उसके सरियों को ऐसे ही आड़ा-टेड़ा छोड़ दिया गया है, जो कभी भी एक्सीडेंट का कारण बन सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक समय सपनों का शहर था। दिल्ली की भीड़-भाड़ से बचने के लिए लोगों ने यहां का रुख किया। उस समय सरकार ने लोगों को यहां लाने के लिए कोशिशें कीं। तमाम बिल्डरों ने इसे नोएडा एक्सटेंशन बताकर लोगों को लुभाया। ग्रेटर नोएडा ईस्ट की दूरी ज्यादा होने की वजह से लोगों को नोएडा एक्टेंशन काफी करीब लगा। लेकिन सपना उड़ गया। आज हकीकत यह है कि यहां परेशानियों का अंबार है। यही वजह है कि लोग इस नए-नवेले शहर को 'नोएडा एक-टेंशन' कहने लगे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक जाम का कोई ठिकाना नहीं, ऊपर से जो काम कराए जाते हैं, उनसे आम जनता की समस्याएं और बढ़ा दी जाती हैं।

Greater Noida Road story

चारमूर्ति चौक के पास चल रहा सड़क चौड़ीकरण का काम

ताजा मामला ही देख लीजिए। एक तरफ चार मूर्ति चौक को खोद दिया गया है, ताकि यहां पर अंडरपास बनाया जा सके। बेरिकेंडिंग की गई है और धूल को ढकने की कोई व्यवस्था यहां पर दिखती नहीं है। ऐसे में हल्की सी हवा चलने पर भी यहां पर धूल का गुबार लोगों को परेशान करता है। अब सूरजपुर से चार मूर्ति की ओर आने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए डिवाइडर के एक लंबे हिस्से को तोड़ दिया गया है, ताकि डिवाइडर के बीच में मौजूद जमीन पर सड़क बिछायी जा सके।

End of Feed