ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। कार के नोएडा से परी चौक जाते समय यह भीषण सड़क हादसा हुआ।

Image

ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

नोएडा से परी चौक जाते समय हादसा

यह हादसा ग्रेटर नोएडा में थाना नॉलेज पार्क थाना के सेक्टर 146 के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि करीब सुबह 6 बजे वैगनआर कार नोएडा से परी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक खराब खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिससे कार सवार सभी लोग उसी में फंस गए। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार लोगों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर स्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों वाहनों को रास्ते से हटाया

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार सभी लोग निठारी अस्पताल से काशीराम कॉलोनी जा रहे थे। कार में कमलेश, विमलेश, अमन, देवी सिंह और राजकुमारी सवार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक दोनों वाहनों को घटनास्थल से हटा दिया गया है। यातायात भी सुचारू रूप से जारी है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article