ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पंचशील ग्रींस-1 सोसायटी में धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा, लोगों में बांटा गया प्रसाद

Chhath Puja in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रींस वन सोसायठी में आज छठ साल लोकआस्था का महापर्व संपन्न हुआ। छठव्रतियों ने सुबह 5 बजे सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। जिसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Image

पंचशील ग्रीन वन सोसायटी में छठ पूजा

Chhath Puja in Greater Noida: लोकआस्था का महापर्व आज सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूरा हो गया। ग्रेटर नोएडा में भी छठ पूजा लोगों ने धूम-धाम से मनाई है। शहर की पंचशील ग्रींस वन सोसायटी में छठे साल यह महापर्व संपन्न हुआ है। इस सोसायटी में छठ पूजा की शुरुआत एक परिवार द्वारा शुरू की गई। इस परंपरा को छठी मईया परिवार द्वारा आगे बढ़ाते हुए हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Chhat Puja.

सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा

सुबह पांच बजे सम्पन्न हुआ महापर्व

इस बार पंचशील ग्रींस वन सोसायटी में छठ पूजा को मनाते हुए छह साल हो गए हैं। चार दिन वाले लोकआस्था के इस महापर्व का आज आखिरी दिन था। आज सुबह पांच बजे छठव्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा को सपन्न किया। जिसके बाद छठ पूजा परिवार के सदस्यों द्वारा प्रसाद भी बांटा गया। प्रसाद में ठेकुआ, जलेबी, पकौड़ी, केला, सेब और चाय लोगों को वितरित किया गया।

Chhath prashad

लोगों के बीच बांटा गया प्रसाद

सम्पूर्ण परिवार सदस्य श्री शशिभूषण, जीतेंद्र,मोहन सिंह, बिट्टू सिंह,अजय कुमार, विनीत कुमार आदि ने तीन दिनों तक सम्पूर्ण व्यवस्था को चाक-चौबंद और मजबूत करने के साथ लोगों से कनेक्ट किया। इन लोगों ने निर्बाध रूप से पूजा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप दिया।

Chhath Puja.

सालों से हो रहा छठ पूजा का आयोजन

छठ पूजा में करते हैं सूर्य देव की अराधना

लोक आस्था का यह महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ, जो शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही संपन्न हो गया। छठव्रतियों ने आज छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। जिसके बाद अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। गौरतलब है कि पंचशील ग्रींस-1 में पिछले कई सालों से यह व्रत धूमधाम से संपन्न होता आ रहा है जिसकी अगुवाई पूर्वांचल के लोग आपस में मिल जुलकर करते है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वंश वृद्धि और परिवार की सुख कामना के लिए यह पर्व करते हैं। जिसमें सूर्य भगवान की आराधना करते हैं और आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने आकाश में सूर्य की लालिमा के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह तीन बजे से ही व्रतियों का आना शुरु हो गया था। बड़ी संख्या में छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे। पूर्वांचल के मुख्य पर्व पर तौर पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक पूरी सोसायटी भक्तिमय रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article