Greater Noida News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गौतस्कर को लगी गोली, दूसरा आरोपी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 02:30 PM IST

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपों पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

Arrest

पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

चेकिंग प्वाइंट पर हुआ आरोपियों पर शक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थाना बादलपुर पुलिस और गौतस्कर बदमाशों के बीच अम्बुजा सीमेंट फेक्ट्री के पास मुठभेड हुई। जिसमें बाइक सवार एक गौ तस्कर जमील उर्फ जालिम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चेकिंग प्‍वाइंट लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी उसे बाइक सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वो लोग बाइक रोकने की बजाय उसे और तेज स्पीड से भगाने लगे। जब उनका पीछा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

End of Feed