SEMICON India 2024: पीएम मोदी 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा दौरे पर आऐंगे। पीएम सेमीकॉन इंडिया 2024 (SEMICON India 2024) का उद्घाटन करेगें। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ड में 11 से 13 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2024 आयोजित होगा। प्रदर्शनी और सम्मेलन इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा। यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मेला होगा।
ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में 11 सितंबर को पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव SEMICON India 2024 का उद्घाटन करेंगे। बड़ी हस्तियों के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर एक्सपो मार्ट की सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थी होगी, जिसमें करीब 3500 पुलिसकर्मियों और 10 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेमीकॉन इंडिया 2024 में विश्वभर की नामी कंपनियां भाग लेंगी। इसका उद्देश्य भारत के घरेलू सेमी कंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने और वैश्विक उद्योग से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
