Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में डेटा सेंटर के लिए भूखंड आवंटन शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन, जानिए अंतिम डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 06:45 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से डेटा सेंटर के लिए भूखंडो का आवंटन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 10 भूखंडो का आवंटन किया जाना है। ई-ऑक्शन के जरिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। भूखंड आवंटन के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। इससे निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 भूखंडो की योजना की गई लॉन्च
  • 20 फरवरी पंजीकरण करवाने की है अंतिम तिथि
  • भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के तहत किया जाएगा


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निवेशकों की मांग को देखते हुए डेटा सेंटर के लिए 10 भूखंडों के आवंटन की स्कीम लॉन्च कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। 20 फरवरी 2023 तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। अगर सभी भूखंड आवंटित हो जाएंगे तो इससे करीब 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से डाटा सेंटर के लिए शुरू किया भूखंड आवंटन का कार्य

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा डेटा सेंटर हब के रूप में तेजी से उभरने लगा है। कई बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने डेटा सेंटर भूखंडों की योजना जल्द लाने के निर्देश जारी किए थे।

End of Feed