ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के इस इलाके में तड़तड़ाई गोलियां, एक महिला गोली लगने से जख्मी, फोर्स तैनात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 06:39 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र में विवाद के बाद गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक वृद्ध महिला घायल हो गई है। दो पक्षों के पुराने विवाद में गोली चली है। एक पक्ष ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली इलाके में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग होने से महिला जख्मी

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली के इलाके का है मामला
  • कई राउंड गोली चलने से जख्मी बुजुर्ग महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
  • दो पक्षों के पुराने विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे


Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव कानीगढ़ी में सोमवार की रात दो पक्षों मे पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से वहां खड़ी एक पक्ष की बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि, सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। कानीगढ़ी गांव में दो पक्षों मे किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे भी चले।

गोली चलने से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से एक पक्ष के हरिकेश की मां जगवती (58 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली लग जाने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना में लाठी-डंडे चलने से और भी कई लोग घायल हुए हैं। घायल महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी सोनू और भीम हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, 6 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद कर लिया है।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। जिसको देखते हुए आगे कोई तनाव की स्थिति ना बन पाए इसके लिए पुलिस के अधिकारियों ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे ने ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया है कि, गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। गोली चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article