Greater Noida: कॉन्स्टेबल ने घर में फंदे से लटक कर दी जान, पत्नी भी पुलिस सिपाही, यह है कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:57 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी का शव शुक्रवार सुबह‍ कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्‍नी भी पुलिस सिपाही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल का पत्‍नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति और पत्‍नी दोनों वर्ष 2011 से नोएडा में तैनात थे
  • कॉन्स्टेबल पुलिस लाइन के स्‍टोर में था तैनात
  • दोनों के बीच चल रहा था पारिवारिक विवाद, जांच जारी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी का शव शुक्रवार सुबह‍ कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तत्‍काल उच्‍च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक पुलिस लाइन में स्थित स्टोर पर तैनात था। डीसीपी राम बदन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सिपाही अनिल कुमार(32) मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

Greater Noida news

नोएडा में पुलिस सिपाही ने किया सुसाइड

पुलिस के अनुसार अनिल की पत्नी पूनम भी यूपी पुलिस में सिपाही है। दोनों वर्ष 2011 से नोएडा में ही तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह सूचना मिली की कॉन्‍स्‍टेबल अनिल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अनिल पारिवारिक विवाद का सामना कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने सुसाइड का कदम उठाया। हालांकि पूरे घटनाक्रम की विस्‍तार से जांच की जा रही है।

End of Feed