निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: अफेयर बना मौत की वजह? परिवार ने की फांसी की मांग

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज हत्या के मामले में मारी गई निक्की भाटी की मौत अब एक गहरा रहस्य बन चुकी है। जहां पहले पार्लर और पैसों के विवाद को मौत की वजह बताया जा रहा था, वहीं अब सामने आए वीडियो, चैट्स और पुराने केस की जांच से एक बड़ा खुलासा हुआ है।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज हत्या के मामले में मारी गई निक्की भाटी की मौत अब एक गहरा रहस्य बन चुकी है। जहां पहले पार्लर और पैसों के विवाद को मौत की वजह बताया जा रहा था, वहीं अब सामने आए वीडियो, चैट्स और पुराने केस की जांच से एक बड़ा खुलासा हुआ है। निक्की की हत्या की असल वजह उसका पति विपिन के कई लड़कियों से अफेयर होना था।

NIKKI MUDRER

निक्की हत्याकांड में नया खुलासा (फोटो - ट्वीटर)

निक्की के परिवार ने दावा किया है कि शादी के बाद भी विपिन के एक से अधिक लड़कियों से संबंध थे, जिसे लेकर निक्की आए दिन तनाव में रहती थी। निक्की के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी बहन ने बताया था कि विपिन देर रात घर आता है और दूसरी लड़कियों से मिलना-जुलना करता है।

End of Feed