गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधा रास्ता! 74 किमी लंबी लिंक रोड का होगा निर्माण, इतने गांवों से गुजरेगा रास्ता

गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से संबंधित एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गंगा एक्सप्रेसवे अब यमुना सिटी के किसी भी इलाके से होकर नहीं गुजरेगा। अब गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।

Noida International Airport: ग्रेटर नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 74 किमी लंबी लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सियाना से सेक्टर 21 फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगा। इस परियोजना पर यमुना प्राधिकरण लगभग 4000 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू किया जाएगा।

लिंक रोड से जुड़ेगा गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक खास योजना बनाई है। जिसके तहत गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 74.3 किमी और चौड़ाई 120 मीटर होगी।

End of Feed