मुंबई

Mumbai Fire News: मुंबई की मोहित हाइट्स बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Mumbai Fire News: मुंबई के माहिम इलाके में मोहित हाइट्स बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Image

मुंबई की दुकान में आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Mumbai Fire News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माहिम इलाके में स्थित मोहित हाइट्स बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मोहित हाइट्स बिल्डिंग की चौथी मंजिल में सुबह 7:54 बजे लग गई थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद भी आग लगने की वजह के बारे में कुछ पता लग पाएगा।

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का कार्य चल रहा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article