ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग, कई बाइक जलकर राख

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2024, 08:53 PM IST

ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस स्टेशन में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से कई गाड़ियां जल गई। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में मंगलवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग के चलते थाने के अंदर खड़ी कई बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। भीषण आग के चलते फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कई गाड़ियां जलकर राख

जानकारी के मुताबिक कासना कोतवाली के सामने ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। जिसके बाद उसकी चपेट में आकर कई वाहन जल गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।

ट्रांसफॉर्मर में अचानक लगी आग

कासना कोतवाली गेट के सामने पोल पर एक ट्रांसफॉर्मर लगा है। मंगलवार दोपहर ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। वहां खड़ी दर्जनों बाइक आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इसके बाद कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को दी।

मौके पर दमकलकर्मी मौजूद

सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि कासना कोतवाली के बराबर लगी आग से एसएचओ का ऑफिस भी जल गया। आग की चपेट में आने से पहले कोतवाली प्रभारी को पूरी तरह से खाली कर दिया गया था। ऑफिस में रखे सभी दस्तावेज हटाकर दूसरे कमरे में रखवाए गए।

End of Article