Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में रजाई के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र में स्थित एक रजाई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में रजाई बनाने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि आग में लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख हो गया है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि ये घटना जेवर थाना क्षेत्र के एक कस्बे की है। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। रूई और रजाई बनाने का समान होने के कारण आग देखते ही देखते फैल गई और विकराल रूप ले लिया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Greater Noida Fire

ग्रेटर नोएडा में रजाई के गोदाम में लगी भीषण आग

शॉर्ट सर्किट के कारण फ्लैट में लगी थी आग

आज से करीब दो सप्ताह पहले 24 नवंबर को ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी के एक फ्लैट में देर रात आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी, की फ्लोर की बालकनी से निकली आग की लपटों को कई किमी की दूरी से देखा जा सकता था। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस घटना में गनीमत यह रही की उस दौरान फ्लैट में की भी मौजूद नहीं था।

End of Feed