Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना रोकने के लिए प्राधिकरण की पहल, करेगी ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 02:29 PM IST

Yamuna Authority Plan: यमुना प्राधिकरण की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए कई उपाय किए गए हैं। वाहनों की रफ्तार कम करवना इसमें प्रमुख रहा है। फिर भी हादसे होते ही रहते हैं। इसमें सुरक्षा के नजरिए से एक्सप्रेस वे के किनारे लगे बीम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन बीम की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यमुना प्राधिकरण की ओर से हादसे रोकने के लिए प्रयास है जारी
  • एक्सप्रेस वे की साइड में सुरक्षा के लिए लगे बीम हादसे रोकने के लिए कारगार
  • एक्सप्रेस वे के किनारे लगे बीम की उंचाई को बढ़ाने का किया जाएगा काम


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबा और 100 मीटर चौड़ा यमुना एक्सप्रेस वे है। एक्सप्रेस वे पर बढ़ते ठंड और कोहरे के बीच दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण (यीडा) लगातार प्रयास भी कर रहा है। भारी व हल्के वाहनों की स्पीड को कम किया गया है। इसके बावजूद हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यह अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बन गया था। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ के अनुसार, हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस वे के किनारे लगे बीम की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा ।

Greater Noida Yamuna Authority News

यमुना प्राधिकरण की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे लगे बीम की उंचाई को बढ़ाने से हादसे में आएगी कमी (फाइल फोटो)

बता दें कि, यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को एक दुर्घटना हुई थी। हादसे में एक कैंटर फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे गिर गया था। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले को संज्ञान लेते हुए यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने एक्सप्रेस-वे के मेंटेनेंस, रिपेयर और ऑपरेशन के लिए उत्तरदाई संस्था से एक रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इस संबंध में संस्था ने अपनी रिपोर्ट में एक्सप्रेस वे के साइड पर सुरक्षा के लिए लगे बीम को एक बड़ा कारण बताया है।

End of Feed