Greater Noida News: शाहबेरी में तोड़े गए दुकानों के आगे बने अवैध रैंप, चौड़ीकरण के आ रहे थे आड़े

शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे दुकानों के सामने बने अवैध रैंप तोड़ दिए गए। इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है। चौड़ीकरण का आधा से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर यूटर्न भी बनाए जा रहे हैं। भविष्य में एयरपोर्ट शुरू हो जाने पर जो सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा, उसमें भी ये मददगार साबित होंगे।

Greater Noida News: शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी दरमियान दुकानों के सामने बने अवैध रैंप तोड़ दिए गए, इससे सड़क की चौड़ाई डेढ़ से दो मीटर और बढ़ गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा गोलचक्कर से शुरू होने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है। रैंप टूट जाने से अब यहां नाला भी बनाया जा सकेगा। सड़क के चौड़ीकरण का आधा से अधिक काम पूरा हो चुका है।

shahberi road widening

शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए अवैध रैंप (सांकेतिक तस्वीर)

चौड़ीकरण में बन रहे थे बाधा

शाहबेरी रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बुधवार को दुकानों के सामने बने अवैध रैंप तोड़ दिए गए है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोग बड़ी संख्या में रोजाना यहां से गुजरते हैं। रोड के संकरा होने के कारण यहां लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इस परेशानी से निपटने के लिए इस डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। चौड़ीकरण की परियोजना पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

End of Feed