इंडियन वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल से शादी करेंगे आईईएस दीपक, नहीं लेंगे दहेज, चर्चा का विषय बनी सगाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 08:59 PM IST

IES Deepak Bhati Marry Nirmal Tanwar: ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव रहने वाले इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) में चयनित दीपक भाटी की शादी भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर से होगी। 27 जनवरी को होने वाली शादी में दोनों परिवारों की ओर से दहेज के रूप में एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। कन्यादान के रूप में केवल एक रुपया ही लिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर से होगी आईईएस दीपक की शादी
  • दहेज के रूप में नहीं लिया जाएगा एक भी रुपया
  • कन्यादान के रूप में लिया जाएगा सिर्फ एक रुपया


IES Deepak Bhati Marry Nirmal Tanwar: इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) में चयनित दीपक भाटी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की कैप्टन निर्मल तंवर की होने वाली शादी इन दिनों गौतमबुद्घनगर और आसपास में चर्चा का विषय बनी है। दोनों युवाओं ने बिना दान दहेज के शादी करने के फैसला लिया है। लोग भी दोनों युवाओं के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। इस शादी से गुर्जर समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। दीपक और निर्मल की शादी 27 जनवरी को पानीपत के सौदापुर में होगी। आशीर्वाद समारोह 31 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव निवासी में आयोजित होगा।

Greater Noida News.

वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर और आईईएस दीपक भाटी करेंगे शादी

आपको बता दें कि गुर्जर समाज की शादियां में बेहद खर्चीली होती हैं। ऐसे में अपनी प्रतिभा से गांव में समाज का नाम रोशन करने वाले इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) में चयनित दीपक भाटी और उनके परिजनों ने पानीपत की रहने वाली भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर और उनके परिजनों ने बिना दान दहेज के शादी करने का निर्णय लिया है।

End of Feed