Greater Noida Fire Video: फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। इस दौरान बेसमेंट में कई गाड़ियां खड़ी थी। आग लगने की वजह से तीन बाइक पूरी तरह जल गईं और तीन कारों के टायर को भी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में आज देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में वहां खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने में जुट गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Greater Noida Fire

सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग

ट्विटर के माध्यम से फायर विभाग को मिली जानकारी

यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की है। जहां स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी की बेसमेंट में आग लगी। इस दौरान बेसमेंट में कई गाड़ियां खड़ी थी। बेसमेंट में आग लगने की खबर सुनते ही सोसाइटी के निवासियों में दहशत फैल गई। नोएडा के सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।

End of Feed