ग्रेटर नोएडा

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल, पेड़ को राखी बांधो और हेलमेट ले जाओ; पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के प्रति संदेश

Rakshabandhan 2024: यूपी के ग्रेटर नोएडा में रक्षाबंधन के मौके पर एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई। यहां पर पेड़ को राखी बांधने पर बहनों को हेलमेट गिफ्ट किया गया। इससे पर्यावरण को बचाने और सड़क पर बाइक की सवारी के वक्त हेलमेट पहनने के महत्व पर जोर दिया गया।

Image

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल।

Photo : Times Now Digital

Rakshabandhan 2024: सड़क दुर्घटना एक अदृश्य युद्ध है, जिसकी वजह से हर साल हजारों बहनों के भाई हमेशा के लिए दुनिया छोड़ कर चले जाते हैं। इन रिश्तों की डोर और अधिक मजबूत करने के लिए कई वर्षों से मेहनत कर रहे हैं राघवेंद्र कुमार, जो अब 'हेलमेट मैन' के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने रक्षा बंधन के दिन अनोखी मुहिम शुरू की। उन्होंने पर्यावरण को बचाने और सड़क नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर राघवेंद्र कुमार ने राखी के मौके पर ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण को बचाने के लिए एक अभियान चलाया, जिसके तहत पेड़ को राखी बांधने पर बहनों को हेलमेट गिफ्ट में दिया गया। इससे पर्यावरण के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाना और सड़क पर बाइक की सवारी करते वक्त हेलमेट पहनने पर जोर दिया गया, क्योंकि आए दिन सड़क दुर्घटना में हेलमेट नहीं पहनने की वजह से लोगों की मौत होती रहती है।

helmet man of india

पेड़ को राखी बांधने पर हेलमेट गिफ्ट।

नोएडा पुलिस ने महिलाओं को बांटी हेलमेट

बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह की मुहिम नोएडा पुलिस ने भी शुरू की। नोएडा पुलिस ने आज सड़क पर बाइक सवार महिलाओं को हेलमेट वितरित की और उन्हें सड़क के नियमों के बारे में बताया। साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर आज जिन वाहनों पर महिला सवार थी, उसका चालान भी नहीं काटा गया, यानी की चालान माफ कर दिया गया।

महिलाओं ने पेड़ को बांधी राखी

इससे पहले कुछ इस तरह की तस्वीरें यूपी के शाहजहांपुर से भी सामने आई थी। ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में शाहजहांपुर की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों को अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांधती है और इस रिश्ते को एक नया आयाम दे रही हैं। शाहजहांपुर शहर की महिलाओं ने गुरुवार से ही वृक्षों के तने और टहनियों पर राखी बांधी। इसके साथ ही महिलाओं ने पेड़ को तिलक लगाने के साथ-साथ मिष्ठान के तौर पर उनके पोषण के लिए प्राकृतिक खाद अर्पित करते हुए पेड़ों के दीर्घायु होने की कामना की।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article