सीमा हैदर के घर में जबरन घुसा युवक, बोला- सीमा ने मुझपर किया काला जादू

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चर्चाओं में बनी रहने वाली सीमा हैदर के घर एक युवक ने जबरन घुसने की कोशिश की। पूछताछ में युवक ने बताया कि सीमा ने किया मुझपर काला जादू कर दिया है।

Greater Noida: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों नजर आ रही हैं। इसी बीच सीमा हैदर से जुड़ी एक और खबर आई है। सीमा के ग्रेटर नोएडा स्थित घर में एक व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की। युवक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

man tried to enter in seema haidar house

शख्स ने सीमा हैदर के घर में घुसने की कोशिश की

इस बीच फिर चर्चाओं में आईं सीमा हैदर के घर पर एक युवक ने जबरन घुसने की कोशिश की। जिसको परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र की है, जब शनिवार को एक युवक ने सीमा के घर में घुसना चाहा। आरोपी युवक का नाम तेजस है, जो मूल रूप से गुजरात का बताया जा रहा है। तेजस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ में युवक ने बताया है कि सीमा ने उसपर काला जादू किया है। आरोपी ने पुलिस से कहा काला जादू की वजह से वह सीमा के प्यार में पड़ कर रबूपुरा तक खींचा चला आया है।

End of Feed