Greater Noida West: Noida Ek Tension बना यहां के निवासियों के लिए, अथॉरिटी की मोटर खराब होने से पानी के लिए त्राहिमाम

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंचशील हाइनिश हाउसिंग सोसायटी के पास अथॉरिटी के पंप हाउस की मोटर खराब हो गई। इसके बाद से ही पंचशील हाइनिश सोसायटी समेत कई सोसायटी पानी की समस्या से जूझ रही हैं।

Greater Noida West: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी की समस्या बढ़ने लगी है। यहां स्थित पंचशील हाइनिश हाउसिंग सोसायटी में लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसते देखा जा रहा है। हाल ही में मोटर खराब होने से ये समस्या बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, राइस पुलिस चौकी के पास ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा मोटर लगाई गई थी। ये मोटर खराब हो गई है। मोटर के खराब होने से न केवल पंचशील हाइनिश हाउसिंग सोसायटी में बल्कि उसके साथ कई अन्य सोसायटी में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गुरुवार सुबह अथॉरिटी के पंप हाउस की मोटर अचानक खराब हो गई, तभी से यहां के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या जैसे गंभीर मामले पर अथॉरिटी की ढिलाई लोगों के लिए और बड़ी मुसीबत बन गई है।

Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में अथॉरिटी की मोटर खराब होने से पानी के लिए त्राहिमाम

अथॉरिटी की लापरवाही बनी लोगों की मुसीबत

गुरुवार की सुबह खराब हुई मोटर के संबंध में सोसायटी के निवासियों ने कई बार अथॉरिटी को सूचना दी, लेकिन अथॉरिटी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम के 5 बजे तक पानी की समस्या पर कोई कदम नहीं उठाया गया। रात करीब 9 बजे पानी की आपूर्ति करने के लिए 9 टैंकर भेजे गए। लेकिन पानी की ये मात्रा पूरी सोसायटी की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त नहीं थी।

End of Feed