ग्रेटर नोएडा

Water Crisis: ग्रेटर नोएडा के पंचशील हाइनिश सोसायटी में पानी की किल्लत, बाल्टी लेकर कतार में खड़े दिखे लोग

Water Crisis in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के पंचशील हाइनिश सोसायटी में पानी की किल्लत हो गई है। लोगों के पास टैंकर से पानी लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लोग हाथ में बाल्टी लेकर कतार में खड़े दिखे।

Image

पानी के लिए कतार में लगे लोग।

Photo : Twitter

Water Crisis in Greater Noida: दिल्ली-नोएडा में भीषण गर्मी के बीच जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। इन दिनों नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की हाई टेक इमारत में रहने वाले लोगों को पानी की कमी होने लगी है। ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसायटी के लोग पानी के इंतजार में हाथ में बाल्टी लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां टैंकर से पानी पहुंचाया गया।

बाल्टी लेकर कतार में दिखे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या महिला और क्या पुरुष, सभी हाथ में बाल्टी लेकर कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पंप हाउस की मोटर काम नहीं कर रही है। यूजर ने दावा किया कि पंचशील हाइनिश सोसायटी के 1400 परिवार कई मंजिलों तक बाल्टी में पानी भरकर ले जा रहे हैं।

टैंकर ही बना एकमात्र सहारा

बता दें कि 22 जून को इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिस पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। कुछ लोगों ने प्राधिकरण पर सवाल उठाए तो कुछ लोगों ने मेट्रो शहर की सच्चाई बताई। इससे पिछले महीने भी नोएडा में कई जगहों पर जल संकट की समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद निजी टैंकर से पानी मंगवाया गया था।

दिल्ली में जल संकट के बीच अनशन

इधर, दिल्ली में भी जल संकट जारी है और कई इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसी बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा की राज्य सरकार के खिलाफ अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि दिल्ली को हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article