Greater Noida News: 15 दिसंबर को रजिस्ट्री के लिए रैली निकालेंगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोग सालों से अपने घरों की रजिस्ट्री के लिए इंतजार कर रहे हैं। बिल्डर से लेकर अथॉरिटी और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं हुई। अथॉरिटी, बिल्डरों से अपना बकाया नहीं वसूल पा रही है तो घर खरीददारों को इसकी सजा दी जा रही है। अब 15 दिसंबर को घर खरीददार रैली निकालेंगे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को लेकर लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। लाखों लोगों ने अपने जीवनभर की कमाई लगाकर अपने सपनों के घर का सपना संजोया, जो अब भी अधूरा है। कुछ लोगों को तो 2010 में बुक किया हुआ घर अब तक नहीं मिला है, जबकि कुछ लोग वर्षों बाद भी आज तक रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से घर खरीदारों की संस्था नेफोवा के साथ मिलकर स्थानीय लोग यहां के चौराहों पर हर रविवार को धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन और बिल्डरों की मिलीभगत से आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई है।

Noida Extension Registry

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री के लिए रैली

सरकार की ओर से बिल्डरों को बार-बार समय दिया जाता है कि वह अपना बकाया चुकाएं। जब तक बिल्डर बकाया नहीं चुकाते हैं, तब तक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी रजिस्ट्री करने को तैयार नहीं है। अथॉरिटी, बिल्डरों से अपना बकाया नहीं वसूल पा रही है और इसका खामियाजा घर खरीदारों को भुगतना पड़ रहा है। जिन लोगों को 2014-15 से 2018-19 में भी घर मिल चुके हैं, उनकी भी अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है।

End of Feed