पटना

बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बसें तैयार, इस दिन से सड़कों पर भरेंगी रफ्तार; परमिट का काम जारी

बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में जल्द ही महिला स्पेशल पिंक बस सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए परमिट का काम इस महीने पूरा हो जाएगा। जिसके बाद जून के दूसरे सप्ताह तक इनका परिचालन शुरू होगा। फिलहाल पटना में 10 और अन्य तीन शहरों में 10 पिंक बसें चलाई जाएंगी। इनके सफल संचालन के बाद अक्टूबर में और बसें इस सेवा में जुड़ेंगी।

Image

Meta AI

Pink Bus in Bihar: बिहार में जल्द ही महिला स्पेशल पिंक बस सेवा की शुरुआत होने वाली है। फिलहाल यह बस प्रदेश के चार जिलों में चलेगी। इसके परिचालन के लिए परमिट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये बसें जून के दूसरे सप्ताह तक सड़कों पर रफ्तार भरने लगेंगी। इसके अलावा बिहार मे इस महीने 166 डीलक्स बसों का परिचालन भी शुरू होने वाला है।

अक्टूबर में 100 और पिंक बसें जुड़ेंगी

बिहार में राजधानी पटना के साथ ही भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में लेडीज स्पेशल पिंक बस सेवा शुरू होगी। पटना में दस बसों का परिचालन होगा और बाकी की 10 बसों को तीन अन्य शहरों में चलाया जाएगा। सभी बसे पंजाब के रोपड़ से बिहार पहुंच गई हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक मई तक पिंक बसों के परिचालन के लिए परमिट देने का काम पूरा हो जाएगा। इन बसों का संचालन जून के दूसरे सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। फिलहाल ये बसें सिर्फ बिहार के चार जिलों में भी चलेंगी। इन शहरों में बसों का सफल संचालन होने के बाद अक्टूबर में 100 और पिंक बसों को इस सेवा में शामिल किया जाएगा।

पटना में इस रूट पर चलेगी पिंक बस

पिंक बस सेवा के लिए पटना में रूट तय कर लिया गया है। ये बसें पटना में गांधी पैदान से शुरू होंगी। जहां से चलकर ये बसें दानापुर स्टेशन, बेली रोड, पटना एम्स, पटना स्टेशन, पटना साहिब स्टेशन, राजेंद्रनगर, एएन कॉलेज और राजापुर पुल तक जाएंगी।

ग्रामीण-शहरी इलाकों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इस महीने 166 डीलक्स बसों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। जिनके जरिए राज्य के 102 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवाजाही और भी आसान हो जाएगी। इन बसों के परमिट का काम पूरा हो गया। इसके अलावा ड्राइवरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article