आखिर क्यों बीमार पड़े ​ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग, पानी में मिले बैड बैक्टीरिया; लैब भेजे गए पानी के सैंपल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी में दूषित पानी पीने के कारण करीब 200 लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। दूषित पानी के सेवन करने से इन लोगों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दूषित पानी ने जीना मुहाल कर रखा है। इसके सेवन से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं। पानी की जांच में कई प्रकार के बैड बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। लिहाजा वहां की तमाम सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। लोग एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर पी रहे हैं। स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि पानी की जांच की जा सके। अब तक करीब 200 लोग बीमार हो चुके हैं। बीमारियों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं।

Greater Noida Water Supply

(सांकेतिक फोटो)

ये सोसाइटी प्रभावित

प्रभावित सोसाइटियों में अरिहंत गार्डन, इको विलेज 1, हवेलियां वेलेनिसिया, और पंचशील हाईनिस शामिल हैं। जांच में कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया और उच्च टीडीएस की मात्रा पाई गई है। प्राधिकरण ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। एक निवासी ने निजी प्रयोगशाला में पानी का सैंपल भेजा, जिसमें कॉलीफॉर्म की मात्रा अधिक पाई गई।

End of Feed