Greater Noida Video: होली के नाम पर रईसजादों का हुड़दंग, थार पर चढ़कर जमकर की स्टंटबाजी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गांव में कुछ युवक एक थार गाड़ी के ऊपर चढ़कर स्टंटबाजी करते नजर आए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में त्योहार के नाम पर रईसजादें हुड़दंग मचाते हुए नजर आए हैं। ये लोग गाड़ी के ऊपर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गांव की है। जिसमें थार गाड़ी पर कई युवक सवार है, लेकिन ये लोग गाड़ी के अंदर नहीं बल्कि गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए दिख रहे हैं, इस दौरान गाड़ी रफ्तार से चल रही है। इसके बावजूद ये रईसजादे गाड़ी पर चढ़कर डांस कर रहे हैं और अपने साथ-साथ अपने साथियों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्टंटबाजी कर रहे इन लोगों में पुलिस का भी जरा डर नजर नहीं आ रहा है।

Greater Noida Video

थार पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

थाना ईकाटेक-3 का मामला

यह घटना थाना ईकाटेक 3 क्षेत्र का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि थार के दोनों तरफ एक-एक व्यक्ति लटके हुए हैं, गाड़ी के बोनट पर भी एक युवक बैठा है और धार की छत पर एक व्यक्ति चढ़ा हुआ है और उसपर डांस कर रहा है। इस दौरान गाड़ी को रोका नहीं गया, बल्कि ये रफ्तार से दौड़ रही है।

End of Feed