ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

शुक्रवार की देर शाम ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान ये बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी है, उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, चाकू और लूटा हुआ फोन मिला है।

Image

घायल आरोपी को ले जाती पुलिस

Photo : Times Now Digital

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा की थाना दादरी पुलिस की 23 मई, शुक्रवार की देर शाम मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हुआ और कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। पुलिस ने इनके पास से लूट का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल, तंमचा-कारतूस और चाकू बरामद किया है।

एडिशनल डिप्टी कमीश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने इस घटना की पूरी जानकारी दी। 23 मई की शाम अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान दादरी पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन शख्स काफी तेजी से आते हुए दिखे। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे बाइक मोड़कर भागे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरु किया खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को पुलिस तीनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान थाना भिसरखजा निवासी करन पुत्र देवेंद्र, थाना दादरी निवासी हर्ष पुत्र देवेंद्र और थाना जारचा निवासी पीयूष बंसल पुत्र सुनील के तौर पर हुई है। आरोपी करन को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को इनके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल, लूट का मोबाइल और दो चाकू मिला है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article