Greater Noida Road Rage: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला सामने आया है। शनिवार को अल्फा 2 मार्केट के पास दो गाड़ियां टकरा गई। जिसपर चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के चालक को जमकर पीटा। इस दौरान आसपास खड़े लोग तमाश देखते रहे। इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर बीटा 2 पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला
सीज की गई गाड़ी
यह घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र के तहत अल्फा-2 मार्केट में हुई। जहां बीच सड़क पर गाड़ी टच होने के कारण चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के चालक पर जमकर घूसें बरसाए। इस मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों के तीन लोगो को किया गिरफ्तार गया है। साथ ही गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।
