ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: युवक की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल भी हो गया। वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस को गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध तमंचा और कार बरामद हुई है।

Image

मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बदमाश पर सैकड़ों मुकदमें दर्ज

घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

बदमाश के पास अवैध तमंचा और कार बरामद

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना, इकोटेक प्रथम थाना व स्वाट टीम की ओमिक्रोंन प्रथम में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश का नाम सुंदर नागर है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा और एक शिफ्ट कार बरामद हुई है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तार के लिए उसकी तलाश कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article