Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
बदमाश पर सैकड़ों मुकदमें दर्ज
घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
बदमाश के पास अवैध तमंचा और कार बरामद
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना, इकोटेक प्रथम थाना व स्वाट टीम की ओमिक्रोंन प्रथम में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश का नाम सुंदर नागर है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा और एक शिफ्ट कार बरामद हुई है। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तार के लिए उसकी तलाश कर रही है।
