ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 159 किलोग्राम गांजा के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida: नोएडा में चेकिंग के दौरान पुलिस को 148 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में गंजा की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से लाकर राजधानी दिल्ली व अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे।

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 159 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बादलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कंटेनर से पास 40 लाख रुपये की कीमत के गांजा से भरा बैग जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इसके साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Greater Noida News (3)

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में आठ लाख का गांजा बरामद

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार रात थाना क्षेत्र में एक सीमेंट कंपनी के निकट कंटेनर के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके थैले से गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे वाहन की तलाशी लेने पर कुल 159 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बादलपुर थाना पुलिस और सीआरटी ने करवाई कर रही है।

End of Feed