ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट की बालकॉनी में लगी आग, मेंटेनेंस टीम ने पाया काबू

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में स्थित एक फ्लैट की बालकॉनी में रखी वाशिंग मशीन में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पाया।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आग A1 टावर के फ्लैट नंबर 902 की बालकॉनी में रखी वाशिंग मशीन में लगी। जानकारी के अनुसार, ऊपर के फ्लोर पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान चिंगारी नीचे के फ्लोर की बालकॉनी में रखी वाशिंग मशीन पर गिरी, जिससे आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी के लोग और मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना थाना बिसरख स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article