Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जल्द मिलेगी जाम से राहत, इटेड़ा के पास बन रहे यूटर्न का निर्माण कार्य लगभग पूरा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए प्राधिकरण ने 130 मीटर रोड पर इटेड़ा के पास बन रहे यूटर्न का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। आने वाले कुछ दिनों में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Greater Noida West Traffic Jams: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए 130 मीटर रोड पर इटेड़ा के पास बन रहे यूटर्न का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद है कि अगले महीने यह चालू हो जाएगा। इसके बनने से वाहन चालकों को इटेड़ा, शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जाने में काफी सहूलियत होगी।

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मिलेगी जाम से राहत

पर्थला फ्लाईओवर खुलने के बाद से 130 मीटर रोड स्थित सभी गोल चक्करों पर जाम लगता है। इससे निजात पाने के लिए कराए गए सर्वे में इटेड़ा गोल चक्कर को बंद कर गोल चक्कर के दोनों तरफ यूटर्न का इस्तेमाल कर ट्रैफिक को डायवर्ट करने की सहमति बनी थी।

End of Feed