ग्रेटर नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 2 दिन निषेधाज्ञा लागू, 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए तो होगी FIR!

गौतमबुद्ध नगर में 26 और 27 अगस्त को निषेधाज्ञा लागू की गई है। जन्माष्टमी, चेहल्लुम और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महापंचायत को देखते हुए जिले की पुलिस ने यह फैसला लिया है। निषेधाज्ञा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जिले के सभी हिस्सों में लागू होगी, जहां पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते।

Image

ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स (फोटो - मेटा AI)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में दो दिन के लिए निशेधाज्ञा लागू की गई है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और जेवर (Jewar) के कुछ हिस्से आते हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत 2 दिन के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। बता दें कि नए कानूनों के तहत धारा 163 लगाई गई है, जबकि पहले निषेधाज्ञा सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लगाी जाती है।

जिले के एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया के आदेश पर शनिवार को निषेधाज्ञा लागू की गई। सोमवार 26 अगस्त को जन्माष्टमी और उसके अगले दिन यानी मंगलवार 27 अगस्त को यह निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में चेहल्लुम, जन्माष्टमी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महापंचायत जैसे आयोजनों को ध्यान में रखते हुए निषेधाज्ञा लागू करने का फैसला लिया गया है। यह आदेश नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गौतमबुद्ध नगर जिले से सभी हिस्सों में प्रभावी होगा।

इन नियमों का पालन है जरूरी

  • इस दौरान जिले में एक ही जगह पर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने पर प्रतिबंध होगा। ऐसे किसी भी आयोजन, जिसमें 5 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आवश्यकता हो, उसके लिए पुलिस से पहले ही अनुमति लेनी होगी।
  • जिले में सरकारी दफ्तरों के एक किमी के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान ड्रोन से किसी भी तरह सी शूटिंग या वीडियोग्राफी पर पाबंदी होगी।
  • लाठी-डंडा या अन्य किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जा सकते। शादी और अन्य कार्यक्रमों में भी हर्ष फायरिंग पर रोक होगी।
  • इस दौरान परंपरागत और गैर-परंपरागत जुलूसों, धार्मिक आयोजनों और सभाओं पर रोक है। परंपरागत कार्यक्रमों के लिए आयोजकों को पहले ही अनुमति लेनी होगी।

गौतमबुद्ध नगर में कार्यक्रम

दिन कार्यक्रम
26 अगस्तकृष्ण जन्माष्टमी
26 अगस्तचेहल्लुम
27 अगस्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महापंचायत
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही FIR भी दर्ज करने की बाद एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया की की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान शांति बनाए रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करें।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article