मैं प्योर वेजिटेरियन हूं, मुझे नवरात्र में नॉन वेज बिरयानी खिला दी... युवती ने रोते हुए फूड डिलवेरी ऐप पर लगाया आरोप; जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा में नवरात्रों में एक युवती को ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से वेज बिरयानी मंगाने पर चिकन बिरयानी भेजी गई। युवती द्वारा बिरयानी की 2-3 चम्मच खाने के बाद उसे चिकन के पीस मिले। जिसके बाद उसे पता चला कि यह चिकन बिरयानी है। युवती ने रोते हुए वीडियो में सारा मामला बताया। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेंट कर्मी को हिरासत में लिया है।

ग्रेटर नोएडा में एक वेजिटेरियन युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर उसे जानबूझकर नवरात्रों में नॉन बिरयानी भेजी गई। युवती ने एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है। इस वीडियो में युवती रोती हुई बोल रही है कि मैं प्योर वेजिटेरियन हूं। उसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से वेज बिरयानी मंगाई थी। लेकिन उसे चिकन बिरयानी भेजी गई। पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट कर्मी को हिरासत में ले लिया है।

Biryani  (1)

युवती को नवरात्रों में मिली नॉन वेज बिरयानी

युवती को बिरयानी खाने के बाद पता चला सच

यह मामला बिरसख थाना क्षेत्र में नवरात्र के समय का बताया जा रहा है। युवती ने 4 अप्रैल को वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था। थोड़ी ही देर बाद उसके पास बिरयानी आ गई। जब युवती ने बिरयानी खानी शुरू की, तब उसे पता चला कि यह चिकन बिरयानी है। युवती ने वीडियो में बताया कि उसने मामले की शिकायत करने के लिए रेस्टोरेंट में फोन भी किया। लेकिन किसी ने फोन उठाया नहीं। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे नॉन वेज बिरयानी जानबूझकर भेजी गई है।

End of Feed