ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: LG चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक बनेगी 6 लेन सड़क, 15 साल बाद इस बाधा के दूर होने पर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Greater Noida: 15 साल से ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक सड़क निर्माण का अटका हुआ है। लेकिन अब यह बाधा भी दूर हो गई, क्योंकि टी-सीरीज प्रबंधन जमीन देने के लिए राजी हो गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Image

LG चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक बनेगी 6 लेन सड़क

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी तक लंबे समय से सड़क निर्माण की तैयारी की जा रही थी। लेकिन निर्माण कार्य के लिए जमीन एक बड़ी बाधा बनी हुई थी। अच्छी खबर ये है कि डेढ़ दशक बाद यह बाधा दूर हुई है। बता दें कि 15 साल से डेढ़ किमी की सड़क के लिए टी-सीरीज प्रबंधन जमीन देने के लिए राजी नहीं था, लेकिन अब राजी हो गया है। यही कारण है कि लंबे समय से अटका कार्य अब शुरू होने को तैयार है।

जल्द जारी होगा निर्माण के लिए टेंडर

क्योंकि अब 1.5 किमी की सड़क के लिए टी-सीरीज प्रबंधन जमीन देने को राजी हो गए हैं। इसलिए अब परियोजना के लिए निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बता दें कि सड़क के निर्माण को सैद्धांतिक और प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। जानकारी के लिए बता दें कि शारदा यूनिवर्सिटी से एलजी चौक के लिए सड़क का निर्माण आज से 15 साल पहले किया गया था। लेकिन दूसरी तरफ की सड़क जमीन के विवाद के कारण बन नहीं पाई। अब लंबे समय बाद यह बाधा दूर हुई है और सड़क के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सड़क के निर्माण से होगा यात्रियों को लाभ

एक बार सड़क का निर्माण हो जाए तो इससे नोएडा के एलजी चौक से शारदा यूनिवर्सिटी की तरफ नॉलेज पार्क 1, 2 और 3 जाने वाले लोगों को आसानी होगी। उनका सफर आसान होने के साथ जाम मुक्त भी होगा और समय भी बचेगा। परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा तो अन्य स्थानों पर परी चौक से होकर गुजरने वाला वाहन चालकों को भी आसानी होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बता दें कि इस परियोजना को 31 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

पहले से बनी सड़क की होगी रीसर्फेसिंग

प्राधिकरण के एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि एलजी चौक से शारदा यूनिवर्सिटी के बीच छह लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह बताया कि दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के लिए तीन-तीन लेन होगी। साथ ही सर्विस लेन और सेंट्रल वर्ज का निर्माण भी किया जाएगा। पहले से बनी सड़क के रीसर्फेसिंग के साथ सर्विस रोड पर ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। टेंडर का कार्य पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। एसीईओ ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने में 6 महीने का समय लग सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!