Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सार्थक पहल की है। सीईओ ने ई-वेस्ट प्रोसेस करने वाली एजेंसी का अतिशीघ्र चयन करने के निर्देश जारी किए हैं। सीईओ ने जलपुरा स्थित गोशाला में गोवंशों के लिए एक और शेड जल्द बनाने का आदेश दिया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बैठक करने के बाद शहर में कई विकास कार्यों का खींचा खाका
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीईओ ने कहा है कि, सॉलिड वेस्ट को प्रोसेस कराना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी हो गया है ई-वेस्ट का निस्तारण करना। इसलिए ई-वेस्ट को प्रोसेस करने वाली एजेंसी का चयन जल्द से जल्द कर काम शुरू कर देना होगा। रितु माहेश्वरी ने जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा में 30 और शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।
