Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह मजाक लग सकता है। क्योंकि अगर आपको लगता है कि, यहां पर केवल कॉरपोरेट्स और बिजनेस पार्कों के लिए ही जगह है, तो आप गलत हो सकते हैं। ग्रेटर नोएडा एक औद्योगिक टाउनशिप के रूप में स्थापित किया गया था। शहर के करीब कुछ अनूठी जगहें हैं जो घूमने के लिए बेहतरीन हो सकती हैं।
बता दें कि, सूरजपुर पक्षी अभयारण्य में आर्द्रभूमि और प्राकृतिक वन शामिल हैं। यह यमुना नदी से थोड़ी दूर पर ही स्थित है। इस अभयारण्य में हर साल सैकड़ों प्रवासी पक्षी आते रहते हैं। यदि आप ऑफिस के एक व्यस्त सप्ताह के बाद डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो इस शांत अभयारण्य में जाए और आप यहां पर सुकून महसूस करेंगे।
