Greater Noida: शाहबेरी मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी, 10 मिनट के सफर में लग रहा 2 घंटे में समय

Greater Noida Traffic: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी मार्ग बंद होने के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। उन्हें 10 मिनट के रास्तों को भी तय करने में 2 घंटे का समय लग रहा है। खासतौर पर शाम के समय उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है। शाहबेरी मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। जिस कारण यह रास्ता 25 मार्च से 20 दिन के लिए बंद है।

Greater Noida Traffic: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। लेकिन शाहबेरी मार्ग के बंद होने से लोगों को काफी समस्या हो रही है। इस मार्ग के बंद होने के कारण लोग 10 मिनट का सफर दो घंटे में तय कर पा रहे हैं। शाहबेरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से खासतौर पर गाजियाबाद आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Road-AI

Meta AI

इन रास्तों से होकर जा रहे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग को चौड़ी करने के लिए 25 मार्च 2025 से काम शुरू हुआ है। जिसके कारण 20 दिनों तक इस रूट को बंद किया गया है। इस दौरान लोग वैक्लपिक मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूट डायवर्जन के कारण वाहन चालक ताज एक्सप्रेसवे होते हुए गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग गौड़ सिटी-2 के अंदर से होते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जा रहे हैं। लेकिन यहां से भी जाम लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि शाहबेरी के लोगों के आने-जाने के लिए एक ओर से से रास्ता खुला छोड़ा गया है।

End of Feed