अपहरण की साजिश पर कानून का एक्शन; पुलिस-SWAT और अपराधियों की मुठभेड़ के बाद व्यापारी का अगवा बेटा सुरक्षित

गाजियाबाद में अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक पत्थर व्यापारी के बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ाया गया। पुलिस और SWAT टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद पांच आरोपी पकड़े गए।

Greater Noida News: पुलिस के साथ-साथ SWAT टीम को फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है तथा अपराधियों के इरादों पर पानी फिरा है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में एक पत्थर व्यापारी के अपहृत बेटे को पुलिस ने सुरक्षित रूप से मुक्त कराया। इस सफल अभियान में SWAT टीम और ग्रेटर जोन की संयुक्त कार्रवाई शामिल थी।

Major Encounter Done by Police and SWAT

पुलिस और SWAT द्वारा की गई बड़ी मुठभेड़

मुठभेड़ के दौरान आरोपियों में से आलोक और मोहित घायल हुए, जबकि अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ जेवर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। शुरुआती जांच में पता चला कि व्यापारी से रंगदारी की मांग की जा रही थी। इस मामले पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने जानकारी दी।

End of Feed