ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक की पहचान मूर्तियां हटाई गईं, जानें वजह

Greater Noida Underpass: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौंड चौक पर प्रस्तावित अंडरपास को बनाने के लिए गौतमबुद्ध की चार मूर्तियों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे वापस स्थापित किया जाएगा।

Greater Noida Underpass: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ चौक पर पहले से प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। निर्माण से पहले यहां लगी गौतमबुद्ध की चार मूर्तियों को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अंडरपास के निर्माण के बाद, मूर्ति को वापस उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा, जहां वह पहले लगी हुई थी। इसके अलावा पेड़, बिजली की लाइन, पानी की पाइप लाइन और गैस पाइप लाइन व आवश्यक सुविधाओं को स्थानांतरित किया जा रहा है। बता दें कि गौड़ चौक/चार मूर्ती चौक पर बनने वाले अंडरपास से गाजियाबाद से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे उनकी यात्रा आसान होगी। साथ ही साथ समय और पैसों की भी बचत होगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

Greater Noida Chaar Murti Chowk

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक की पहचान मूर्तियां हटाई गईं

कब शुरू होगा अंडरपास का निर्माण कार्य

अंडरपास के निर्माण को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण द्वारा गौड़ चौक पर लगी चार मूर्तियां जेसीबी की सहायता से हटा दी गई है और अब पेड़ों को स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। गोल चक्कर को समतल करने और पेड़ों को हटाने के बाद अंडरपास का निर्माण कार्य अगले महीने यानी फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा। इससे पहले परियोजना की जद में आ रही बिजली की केबल, पानी की पाइपलाइन, गैस की पाइप लाइन और अन्य सुविधाओं को स्थानांतरित किया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed