ग्रेटर नोएडा

Aligarh News: खड़े टैंकर में घुस गई पुलिस की कार, चार पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में एक पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई, जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Image

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

Photo : Times Now Digital

Aligarh Accident: यूपी के अलीगढ़ में एक पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा भिड़ा। इस जोरदार टक्कर से पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक कैदी की मौत हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और फिर कैंटर से टकरा गया।

कैसे हुआ हादसा

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर आज सुबह फिरोजाबाद पुलिस की कार एक सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर गाजियाबाद जा रही थी। जैसे तैसे आसपास के लोगों ने घायल लोगों को गाड़ी से निकाला और जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंचाया जहां एक अभियुक्त और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दरोगा भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

घटना पर बोले अधिकारी

घटना को लेकर सीओ गभाना संजीव तौमर ने बताया कि फिरोजाबाद से एक गाड़ी चिकावटी मोड पर हाईवे होते हुए बुलंदशहर की तरफ जा रही थी। यह फिरोजाबाद की सरकारी गाड़ी थी , इसमें पुलिसकर्मी गुलशन नाम के अभियुक्त को लेकर जा रहे थे। उन्होनें बताया कि इस कार में चालक और अभियुक्त समेत छह लोग सवार थे। कैंटर में गाड़ी के भिड़ने से घुस गई, इस दुर्घटना में अभियुक्त गुलशन, एसआई राम संजीवन, पुलिसकर्मी बलवीर सिंह और चालक चंद्रपाल की डेथ हुई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाज के दौरान एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

तौमर ने अनुमान लगाते हुए बताया कि हादसे का कारण हो सकता है कि चालक को झपकी लग गई हो।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी

Delhi News: दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

Delhi News:  दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट