ग्रेटर नोएडा

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी में लगी भीषण आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन से आग फैली है।

Image

बिल्डिंग में लगी आग।

Photo : Times Now Digital

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी की है, जहां बी-2 टॉवर के सातवें फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

घर में कैसे लगी आग?

जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी थी, वह घर खाली पड़ा था, घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि किसी ने ऊपर के फ्लोर से सिगरेट बड फेंका था, जिससे बालकनी में आग फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई।

Greater Noida west fire

Greater Noida west fire

बालकनी में फैली थी आग

बता दें कि पूरे घर में आग फैलने से पहले ही आग बुझा दी गई, जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। अगर आग बुझाने में देर हो जाती, तो पूरे घर में फैल सकती थी, लेकिन इसे बालकनी में ही बुझा दी गई। इको विलेज-2 सोसायटी की ये बिल्डिंग 20 फ्लोर तक की है, जिसमें सातवें फ्लोर पर आग लगी थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article