Greater Noida Fire: सोसायटी में 5वें फ्लोर पर लगी आग, वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक सोसायटी में बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आग लग गई। जिसे सोसायटी की मेंटेनेंस टीम और गार्डों ने बुझा दिया। वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की वजह बताई जा रही है। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार को हवेलिया वालेंसिया होम्स सोसायटी के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सोसायटी के मेंटेनेंस टीम और गार्ड आग पर काबू पाने में जुट गया। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी। मौके पर फायर विभाग की एक गाड़ी पहुंची। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

Building Fire

फ्लैट में लगी आग

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को सोसायटी के F टावर के 5वे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में आग लगी। निवासियों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे वाशिंग मशीन के पास शॉर्ट सर्किट हुआ, जिस कारण फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट से धुआं उठता देख मेंटेनेंस विभाग के कर्मियों ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जिससे आसपास के फ्लैट आग चपेट में आने से बच गए।

End of Feed